फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संक्रमण बीमारियों का हमला, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/असोथर। कोरोना के बाद अब मौसमी बीमारियों का हमला हुआ है। बदलते मौसम में उल्टी-दस्त और वायरल ने तेजी से पांव पसारने शुरू किए हैं। असोथर क्षेत्र में रविवार रात उल्टी-दस्त से दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। दोनों बच्चे रिश्ते में मौसेरे भाई थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कंधिया गांव की गुड्डी देवी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी खेसहन में ब्याही है। यह पति गोपाल की चार साल पहले हुई मौत के बाद से मायके में रहने लगी है। छोटी बेटी चित्रलेखा गाजीपुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव में ब्याही है। वह पंद्रह दिन पहले मायके आई थी। रविवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। रात दो बजे के करीब सावित्री के नौ साल के बेटे ललित और चित्रलेखा के सात साल के बेटे आकाश को उल्टी-दस्त शुरू हो
गए। रात होने की वजह से परिवार के लोग सुबह का इंतजार करने के बाद इन दोनों को इलाज कराने के लिए पास के एक अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन आकाश को गाजीपुर में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, जबकि ललित को झब्बापुर गांव के डॉक्टर के पास ले जाया गया। इन दोनों बच्चों ने एक-एक करके कुछ देर के अंतराल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों को अस्पताल तो नहीं लाया गया था, लेकिन आशा कार्यकर्ता के माध्यम से इन बच्चों की मौत की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जाएगी। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय का कहना है कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं दी गई है। स्थानीय चिकित्साधीक्षक से संपर्क कर मामले की जानकारी कराने के निर्देश दे दिए हैं। मंगलवार तक रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद ही मौत के कारण पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें