फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दुल्हन के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। शादी की रस्म रिवाज के समय दुल्हन के पिता की शनिवार रात करंट लगने से मौत हो गई। एक तरफ बेटी की डोली उठी तो दूसरी ओर पिता की अर्थी। शादी की खुशियां काफूर हो गई। पुलिस ने के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के घोरहा गांव निवासी राजकुमार सविता (50) की बेटी विभा देवी की बारात कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के महरौली गांव से आई थी। वर प्रदीप कुमार और वधू विभा का जयमाल होने के बाद रात करीब साढ़े तीन बजे चढ़ावे की रस्म हो रही थी। दुल्हन का पिता राजकुमार किसी काम से घर से बाहर निकला। लोहे के दरवाजे पर उतरे करंट में चिपक गया। कुछ देर बाद लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। उनका दरवाजे में शव पड़ा था। जीवित होने की आशंका पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। वधू पक्ष के कोहराम से शादी कार्यक्रम रुक गया। कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। दुल्हा दुल्हन ने गमजदा माहौल में सात फेरे लिए। गमगीन माहौल के बीच दुल्हन की विदाई हुई। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें