फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेइज्जती का बदला लेने पहुंचे युवक की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू (खागा)। चार माह पहले शादी समारोह में बेइज्जती का बदला लेने पहुंचे युवक की शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। छह लोगों की धरपकड़ की है। एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के तारापर गांव निवासी मिश्रीलाल का बेटा दुर्गेश गौतम (21) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता गांव में राजगीर का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक दुर्गेश फरवरी में गांव आया था। वह खखरेरू के बेलाई गांव में बरात में शामिल होने गया था। वहां गांव के कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। घर आने के बाद वह मुंबई कमाने चला गया। लॉकडाउन में एक माह पहले लौट आया। तारापर के लल्लू के घर में शनिवार को स्लैब पड़ रही थी। बेलाई गांव से लल्लू के रिश्तेदार दो युवक आए थे। उसे पता लगा कि इन्हीं युवकों ने बरात में बेइज्जती की थी। वह बदला लेने साथियों को लेकर लल्लू के घर पहुंचा। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। लाठी-डंडे चल गए। पथराव होने लगा। इससे भगदड़ मच गई। लल्लू पक्ष ने दुर्गेश को पीटकर बेदम कर दिया। सूचना पर दुर्गेश के परिजन लल्लू के दरवाजे पर पहुंच गए। यह घायल दुर्गेश को लेकर अस्पताल पहुंचे। हरदों सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। जानकारी पर पुलिस हरकत में आ गई। तारापर गांव में लल्लू समेत कई घरों में छापा मारा। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। थानेदार नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि दुर्गेश के बड़े भाई राजेश ने छेदीलाल उर्फ छेद्दू, मोहित, माताबदल उर्फ लल्लू, सुरेंद्र, सुभाष, कल्लू खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की धरपकड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें