फतेहपुर। शादी से एक दिन पहले डीएलएड छात्र पर छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।
डीएलएड छात्रा शहर कोतवाली इलाके की रहने वाली है। शनिवार को असोथर थाने के एक गांव के डीएलएड छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा के पड़ोस में आरोपी की बहन का घर है। आरोपी यहां आता-जाता था। तभी छात्रा से पहचान हो गई। छात्रा का आरोप है कि करीब पांच साल पहले आरोपी रविशंकर ने शादी का झांसा देकर फंसाया था। उसे बहन के घर में बुलाता था। कई बार यौन शोषण किया। होटल में भी ले जाता था। उसने कुछ दिन पहले शादी करने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी। कहा कि किसी से शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी की 28 जून को शादी है। वह दूसरी लड़की के साथ शादी करने जा रहा है। एसएसआई कैलाश नाथ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।