खागा। घर पर अकेली आठ साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। परिजन युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोपी के परिजनों ने शिकायत सुनने के बजाए पीड़ित पक्ष को जान माल की धमकी दी।
मामला खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिवार के लोग शुक्रवार शाम चारा काटने जंगल गए थे। आठ साल की बच्ची घर में अकेली थी। पड़ोस का रोहित घर में घुस गया। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। परिजन देर शाम घर लौटे। जानकारी पर रोहित के घर शिकायत लेकर पहुंचे। इन्होंने पीड़ित पक्ष को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता ने तहरीर दी है। थानेदार एनके नागर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।