फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की कार बिजली पोल तोड़कर टीनशेड से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। दूल्हे की तेज रफ्तार कार शनिवार दोपहर बिजली पोल तोड़ते हुए टिनशेड में घुस गई। कार को दूल्हा चला रहा था। तेज रफ्तार कार देख टिनशेड के नीचे बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। सभी बाल-बाल बचे हैं। कार में फंसे दूल्हा, दुल्हन और चालक को बाहर निकाला गया। इन्हें दूसरी कार से घर भेजा गया।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी महादेव वर्मा के बेटे विनय की बरात शुक्रवार को उन्नाव गई थी। दुल्हन को विदा कराकर बरात लौट रही थी। दूल्हे की कार दोपहर को बिंदकी के पास पहुंची। दूल्हा चालक को हटाकर खुद ड्राइव करने लगा। जाफरगंज थाना क्षेत्र के खूंटाझाल के पास दूल्हे ने कार से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार बिजली पोल तोड़कर सूरजपाल विश्वकर्मा के टिनशेड में घुस गई। टिनशेड के नीचे सूरजपाल, विनोद वर्मा समेत चार लोग बातचीत कर रहे थे। तेज रफ्तार से कार आते देख यह भागने लगे। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार में फंसे दूल्हा, दुल्हन और चालक को बाहर निकाला गया। इन्हें मामूली चोटें आई हैं। दूसरी कार से घर भेजा गया। हादसे से बिजली पोल पर रखा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। खूंटाझाल,रेवरी, बरवा गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।
-------------
बेटे ने बुजुर्ग अम्मी, अब्बा को पीटा
बिंदकी। घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग अम्मी और अब्बा को शनिवार को बेटे ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित दंपति ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। घायलों का मेडिकल कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के धानेमऊ गांव निवासी हामिद अली (57) और इनकी पत्नी अहमुदुन्नीसा (55) बेटे राशिद अली से अलग रहती हैं। इनके बीच सुबह विवाद हो गया। हामिद ने बताया कि बेटे राशिद अली ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वह आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद करने लगता है। बहाने से मारता पीटता है। घर से भगाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें