फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। प्रेमिका की शादी तय हो जाने से आहत प्रेमी ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर निवासी राकेश का बेटा कुलदीप (18) मुर्गी फार्म में काम करता था। उसका पड़ोस के एक गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। दो दिन पहले लड़की की शादी तय हो जाने से कुलदीप तनाव में रहता था। वह रविवार रात खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। वह सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला। तभी उसे देखने परिजन पहुंचे। उसका कमरे में पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से शव लटकता देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें