फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून जिले में अगले हफ्ते देगा दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने अगले सप्ताह मानसूनी बारिश होने के संकेत दिए हैं। इस हफते हल्की बारिश और आंधी के आसार बताए हैं। उमस भरी गर्मी अभी रहेगी।
विज्ञापन

मौसम के उतार चढ़ाव के बाद भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री और न्यूनतम पारा 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन की तेज धूप में लोग पसीना से तरबतर दिखे, लेकिन शाम को आसमान में बादल आने और हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। शाम को मौसम के बदले मिजाज को देख कर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए छतों में टहलते हुए दिखाई दिए। वहीं केवीके थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि 20 जून से 25 जून के बीच मानसूनी बारिश होगी। इसके पहले हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें