फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के ही सिठौरा के गुखरूवा का पुरवा निवासी ओम प्रकाश की बेटी सरोज देवी (22) की शादी 4 दिसंबर 2017 को कसरांव बाबा का पुरवा निवासी धर्मेंद्र के बेटे जयप्रकाश के साथ हुई थी। दोनों परिवारों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इन दिनों जयप्रकाश मकान बनवा रहा था। उसने ससुर से साठ हजार रुपए उधार भी लिए थे। जयप्रकाश के बताया पत्नी के पेट में गांठ की वजह से अचानक उसे दर्द तेज हुआ था। वह अस्पताल लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में मौत हो गई। सरोज के पिता ओमप्रकाश ने बताया बेटी के चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं। उसकी बेटी को ससुरालीजनों ने मारपीट कर मार डाला है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें