फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव के कारण अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोर्राकनक के रासी का डेरा मजरे निवासी रामस्वरूप निषाद 55 वर्ष पुत्र स्व रामदयाल ने देर शाम जंगल मे बबूल के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्रामीण शाम को जब जंगल से वापस लौट रहे थे तो अधेड़ बबूल के पेड़ में लटकता मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी गोगो देवी बदहवास हो गयी।मृतक की पत्नी गोगो देवी ने रोते हुए बताया कि उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है।इसी वजह से पति मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त रहते थे। शाम को चार बजे जंगल की ओर गए थे। ग्रामीणों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना दिया। मृतक के तीन पुत्र अश्वनी,राहुल ,मोहित व एक पुत्री रिंकी है। मृतक मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन किया करता था। सूचना पर पहुचे ललौली थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें