बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के गौरी गांव में रविवार रात युवक ने पत्नी को जमकर पीटने के बाद घर से निकाल दिया। रात गुजर जाने के बाद भी सुबह जब पति व सास, जेठ-जेठानी ने जब पीड़िता को घर में नहीं घुसने दिया तो वह सीधे थाने जा पहुंची। पुलिस ने युवक को थाने बुलाकर पूछताछ की।
गौरी गांव निवासी अरुण गुप्ता का किसी बाद पर पत्नी माधुरी गुप्ता से कहासुनी हो गई। माधुरी घर के बाहर बरामदे में बैठकर रात गुजारी। दरवाजा खुलवाने को गिड़गिड़ाती रही। घर में मौजूद सास उषा देवी, जेठ अनोज, जेठानी नीतू ने दरवाजा नही खोला। थाने पहुंची माधुरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। उसकी शादी 2015 में हुई थी। पिता मुन्नी लाल ने ससुराल वालों की मांग पूरी की थी। पीड़िता
का मायका बांदा जिले के बबेरू थाने के पडरी गांव है। पिता अकेले रहते है। मां का देहांत हो चुका है। कोई भाई-बहन नही है। ससुराल के लोगों की नजर पिता के नाम खेतों पर है। आरोप लगाया ससुराल वाले पिता पर खेत उनके नाम करवाने का दबाव डालते है। ललौली थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने पति को बुलाकर पूछताछ की। उन्होंने कहा जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।