फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर (खागा)। बगैर हेलमेट एक बाइक पर सवार चार युवक ओवरलोड ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हरदो से जिला अस्पताल भेजा गया। एक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी सुभाष पुत्र सुमेर, मयंक पुत्र लालचंद्र अपने रिश्तेदार अमर सिंह पुत्र सूरजबली व श्रवण कुमार पुत्र बुधनी निवासी बड़ागांव मछरिया थाना गाजीपुर के साथ एक बाइक पर बैठकर विजयीपुर गए थे। यह लोग सरौली गांव में विधायक निधि से चल रहे सड़क निर्माण में काम कर रहे थे। विजयीपुर से लौटते समय लोहिया पुल के पास सामने से आ रहे ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सुभाष की
हालत नाजुक है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। एंबुलेेंस से उन्हें हरदो सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें फतेहपुर रेफर किया गया। उधर, खेमकरनपुर गांव के पास हादसे में दो लोग घायल हो गए। खागा कोतवाली के कटोघन गांव निवासी अमर सिंह किसी काम से साइकिल से किशनपुर जा रहे थे। गांव के पास ही दूसरे साइकिल सवार से टकरा गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें