फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह नए कोरोना पाजिटिव, कुल संख्या पहुंची 69

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को छह और संक्रमित मिले। इनमें से तीन संक्रमित एक ही गांव के हैं। कानपुर में कोरोना पॉजिटिव निकली युवती जहानाबाद कस्बे के ठकुुरन गली में मिली। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। प्रशासन ने संबंधित स्थानों को कंटेंनमेंट एरिया को घोषित कर बैरिकेडिंग कराई है।
विज्ञापन

प्रयागराज मेडिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग से 111 सैंपलों की रिपोर्ट में छह नए मरीज सामने आए। इनमें से सर्वाधिक तीन सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव के रहने वाले हैं। चौथा संक्रमित व्यक्ति बिंदकी के जबरापुर गांव का है। एक अन्य संक्रमित असोथर के नौगांव का व एक हुसैनगंज के मनीपुर गांव का है। एक दिन में एक साथ आधा दर्जन मामले सामने आने से दहशत और बढ़ गई है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि अब तक 39 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

इनपुट
कुल किए गए सैंपल - 2506
कुल प्राप्त रिपोर्ट - 2221
रविवार को प्राप्त कुल रिपोर्ट - 111
कुल पाजिटिव केसों की संख्या - 69
रविवार को पाजिटिव केस की संख्या - 6
अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या - 39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें