फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार रात साइकिल से घर लौट रहे फैक्टरी कर्मी को कुचल दिया। जिला अस्पताल ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा गुधरौली गांव के पास केमिकल फैक्टरी के गेट के पास शुक्रवार रात करीब दस बजे पास हुआ। औंग थाना क्षेत्र के बनियनखेड़ा गांव के रहने वाले भवानीशंकर शुक्ला का बेटा अनूपकुमार शुक्ल उर्फ विनीत कुमार शुक्ल (26) केमिकल फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। घर से ड्यूटी के लिए फैक्टरी के गेट के करीब पहुंचे थी। तभी हाईवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। अनूप कुमार के बड़े भाई सर्वेश शुक्ला भी इसी फैक्टरी में दोपहर की
शिफ्ट में कैशियर हैं। प्रधान बनियनखेड़ा रविंद्र विश्वकर्मा ने बताया अनूप शुक्ला रात्रि में ड्यूटी के लिए गया था। किसान भवानीशंकर शुक्ल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे व बेटियों का विवाह हो गया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां मिथिला देवी बदहवास हो गई। थानेदार नागेंद्र नागर ने बताया टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें