फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... ताकि दुनिया को पता चले वैसा नहीं है मेरा फतेहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के वायरल फोटो ने लोगों को राह दिखाने का काम किया है। फोटो में डिमेंशिया (याददाश्त खोना) रोग से पीड़ित वृद्धा को बेहद जीर्णशीर्ण हाल में दिखाया गया है। फोटो से डीएम संजीव सिंह इस कदर मर्माहत हुए कि शनिवार को वह पीड़िता रामप्यारी उर्फ भगवती का हाल जानने उनके गांव पहुंचे। वृद्धा की झोपड़ी की जगह पक्का घर बनवाने को डीएम ने वेतन से 21 हजार रुपये दिए और घर के सामने की सड़क निर्माण की आधारशिला रखी। डीएम के इस प्रयास में सदर तहसील के एसडीएम प्रमोद झा और राजस्व महकमा सहयोग में खड़ा हो गया। तय हुआ कि सभी अधिकारी आपस में चंदा कर घर पीड़िता का घर बनवाएंगे।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व असोथर ब्लाक के सहबसीं गांव की रामप्यारी उर्फ भगवती (75) की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था। वायरल फोटो में जनपद की गरीबी और भुखमरी को बयां करने की कोशिश की गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए करीब हफ्ते भर पूर्व जिलाधिकारी ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां डाक्टर ने उन्हें डिमेंशिया बीमारी होने की पुष्टि की। तकरीबन बीस दिनों तक इलाज करने के बाद हाल ही में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
शनिवार को डीएम संजीव सिंह और सदर एसडीएम प्रमोद झा जिला अस्पताल के चिकित्सक को लेकर वृद्धा के गांव पहुंचे। उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डीएम ने अपने वेतन से 21 हजार रुपये देकर वृद्धा के नए घर की बुनियाद रखी। उनकी इस पहल में सदर एसडीएम प्रमोद झा राजस्व महकमे के साथ अपने वेतन से वृद्धा का घर बनवाने को तैयार हो गए। एसडीएम ने उन्हें साड़ियां भेंट की तो राजस्व महकमे ने फल। इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर ही बीडीओ असोथर प्रवीणानंद ने क्षेत्र पंचायत की निधि से वृद्घा के घर के सामने की 160 मीटर लंबी इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
फतेहपुर आकांक्षी जनपद है जो उत्तरोत्तर प्रगति पर है, लेकिन कुछ लोगों के नकरात्मक प्रयासों से जनपद की छवि खराब करने की कोशिश की। हमारा यह प्रयास देशभर में बनी ऐसी नकारात्मक धारणाओं को खंडित करने की है ताकि दुनिया को पता चले कि मेरा फतेहपुर वैसा नहीं है जैसा उसे वायरल फोटो में दिखाया गया है। संजीव सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन

फोटो 15- सहबसीं गांव में वृद्घा रामप्यारी के घर की बुनियाद रखते डीएम संजीव सिंह साथ में सदर एसडीएम प्रमोद झा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें