फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूली बच्चों की आनलाइन होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। होली से बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों के छात्रों की आनलाइन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रतियोगिताओं के परिणाम 30 सितंबर तक आएंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। प्राथमिक स्तर में मेरा गांव विषय पर 10 से 25 जून, मेरा विद्यालय विषय पर पहली से 20 जुलाई तक, मेरे अभिभावक विषय पर पहली अगस्त से 20 अगस्त तक, मेरे अध्यापक विषय पर निबंध प्रतियोगिता पहली सितंबर से 20 सितंबर के बीच संपन्न कराई जाएंगी। उच्च प्राथमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिताओं की अलग तिथियां घोषित की गई हैं। मेरा परिवार विषय पर प्रतियोगिता 25 जून तक संपन्न कराया जाना है। मेरे मित्र विषय पर पहली जुलाई से 20 जुलाई तक, मेरा भविष्य मेरा करियर विषय पर प्रतियोगिता पहली अगस्त से 20 अगस्त तक, कोविड -19 से बचाव विषय पर प्रतियोगिञता पहली सितंबर से 20 सितंबर के मध्य संपन्न होगी। दोनो वर्गों की सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतियोगिताओं को जिला स्तर पर पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें