फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। बारिश से खेतीबाड़ी को फिलहाल नुकसान नहीं है लेकिन तेज बारिश होने पर जायद की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। बारिश के चलते बाजारों में भीड़ कम दिखाई दी। शहर में कई जगह पर निकलना दुश्वार हो गया। मुराइनटोला से कोतवाली रोड में निकलना मुश्किल
विज्ञापन

रहा। राधा नगर इलाके में भी कुछ ऐसे ही हालात नजर आए। बूंदाबांदी से फाल्ट से ग्रामीण अंचलों में घंटों बिजली गुल रही। किसान रणविजय सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। तेज बारिश होती है तो उड़द मूंग की फसल पर प्रभाव पड़ेगा। सब्जी की खेती प्रभावित होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को भी बारिश होने के आसार हैं। आंधी भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें