हसवा। बिलंदा हाईवे पर तीन दिन पहले हुई लूट में पीड़ित ने दो लोगों को पहचान लिया है। हालांकि पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने कोर्ट की शरण ली है।
सोमवार शाम राकेश चौहान पुत्र राम सजीव चौहान निवासी समदपुर मजरा सातोधरमपुर मीरपुर गांव से कबीरपुर जा रहा था। तभी बिलंदा मोड़ के पास अपाचे सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। जिससे राजेश को चोटें भी आई हैं। राकेश के साथ मारपीट कर पास रखे मोबाइल व दस हजार रुपये व टीवीएस बाइक लूट लिए थे। इसके बाद पीड़ित ने चौकी जाकर तहरीर दी थी। पीडित ने लूट करने वाले दो लोगों की पहचान कर ली है। पीड़ित ने दोनो आरोपी बिलंदा कस्बे के बताये हैं। एक आरोपी की पुलिस पहले से कई मामले में तलाश कर रही है। कुछ माह पहले बिलंदा कस्बे में एक सराफा दुकान व बाइक चोरी में भी इसी अभियुक्त का नाम आया था। लेकिन आरोपी फरार हो गया था। क ई माह तक परदेश में रहा। कस्बे के लोगों ने बताया कि आरोपी को भनक लगते ही कोर्ट में समर्पम की कोशिश कर रहा है। जिससे कि पुलिस की गिरफ्त से बच सके। हसवा चौकी प्रभारी प्रशांत कटियार का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।