फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले तीन और कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 51

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कंटेनमेंट घोषित गांवों में रविवार को तीन और कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। तीनों सूरत से लौटे हैं। संक्रमितों को थरियांव कोविड एल-वन अस्पताल में रखा गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। हालांकि इनमें से उन्नीस संक्रमित ठीक होकर गांव लौट चुके हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि रविवार को मिले तीन नए संक्रमितों में दो चांदपुर थाने के नारायणपुर दपसौरा गांव के हैं। एक संक्रमित धाता थाना क्षेत्र के डेंडासाई गांव का है। चांदपुर वाले दोनों लोग 21 मई को सूरत से लौटे थे। यह गांव में क्वारंटीन थे। डेंडासाई गांव का युवक 27 मई को सूरत से लौटा था। यह भी गांव के विद्यालय में क्वारंटीन था। दोनों गांव पहले से कंटेनमेंट एरिया में थे, चौकसी और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें