फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60% से ज्यादा लोड फैक्टर वाले रूट पर चलेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सोमवार से रोडवेज बसें चलने लगेंगी। हालांकि फिलहाल परिवहन विभाग ने उन्हीं रूटों पर बसें चलाने का निर्णय लिया है जहां लोड फैक्टर (यात्री संख्या का अनुपात) 60 फीसदी से ज्यादा होगा। सामाजिक दूरी बरकरार रखने को पहले तीन दिन परिवहन निगम के बस अड्डों में पुलिस की तैनाती रहेगी। बसों में प्रवेश से पूर्व यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बस अड्डे पर कोविड-19 टास्क फोर्स भी तैनात
विज्ञापन

रहेगी जो बसों की साफ-सफाई से लेकर थर्मल स्क्रीनिंग पर नजर रखेगी। दो महीने से ज्यादा वक्त तक कमाई से दूर रही रोडवेज बस सेवा को एक जून से चलाने की गेंद शासन के पाले में हैं। स्थानीय फतेहपुर डिपो के शांति नगर स्थित वर्कशॉप में बसों की फिटनेस देखी जा रही है। एक दिन पहले कानपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बसों को चलाने की जो गाइडलाइन जारी की है, उसमें उन रूटों पर बसें चलाने की बात कही गई है जो 60 फीसदी से ज्यादा का लोड फैक्टर देती हैं।
इनसेट
बगैर मास्क यात्रियों को नहीं मिलेगा प्रवेश
एआरएम माखनलाल केसरवानी ने बताया जिस दिन से बसें चलेंगी, उसके 72 घंटे के लिए बस अड्डे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। ताकि सोशल डिस्टेंस बरकरार रखा जा सके। वर्कशॉप से बगैर सैनिटाइज किए बसें बाहर नहीं निकाली जाएंगी। यदि यात्री को बुखार है तो उसे तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बगैर मास्क यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा
विज्ञापन

इनसेट
फिलहाल सात रूट पर ही दौड़ेंगी बसें
फतेहपुर। कानपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने 60 प्रतिशत से ज्यादा लोड फैक्टर वाले रूट पर बस चलाने की बात कही है । फतेहपुर डिपो ऐसे में कानपुर प्रयागराज लखनऊ बांदा चित्रकूट ललौली और जहानाबाद के लिए ही बसें चलाने की स्थिति में होगा। ऐसे में दूसरे रूट के मुसाफिरों को अभी रोडवेज की सवारी करने को नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें