फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को पीटने के मामले में एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर विकासखंड के बेरूई गांव में जांच टीम के सामने प्रधान और उसके परिवार को पीटने के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं कर सकी है। हालांकि हमले में वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने एफ आई आर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

असोथर विकास खंड के बीडीओ कृष्णानंद शुक्रवार को प्रधान बेरूई प्रधान ललित कुमार के खिलाफ शिकायत सुनने पहुंचे थे। तभी दूसरे पक्ष ने शिकायत का विरोध होने पर हमला किया था। मामले में शनिवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू के नेतृत्व में कई प्रधान कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर उपरोक्त घटना की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। पीड़ित ललित कुमार सैनी पुत्र गंगासागर ने एडीएम से शिकायती पत्र में कहा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी असोथर मौके पर जांच करने पहुंचे थे। गांव के कुछ लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और विवाद होने लगा। इस दौरान उसे और उनके पिता को चोटें भी आई। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। खंड विकास अधिकारी को भी अपशब्दों का प्रयोग किया था। एडीएम से मिलने वाले प्रधानों में राजकुमार सिंह,भोला शंकर द्विवेदी,सुरेश कुमार, नरेन्द्र यादव समेत अन्य प्रधान मौजूद रहे। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश दिए गए हैं। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष को बुलाया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें