फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला एक और कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 48

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। जिले में एक और कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित बिंदकी तहसील के खजुहा ब्लाक के अमेना जबरापुर गांव के 38 साल के एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सूरत से लौटा था। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने इसके साथ ही दो अन्य युवकों के भी पॉजिटिव मिलने की घोषणा की है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48 हो चुकी है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में दो युवकों के पॉजिटिव मिलने की खबर प्रकाशित कर दी थी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के जबरापुर गांव में एक युवक को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद गांव में हड़कंप मच गया। यह युवक गुजरात प्रांत के सूरत जनपद में फल का कारोबार करता था। युवक के घर में उसके पिता, मां, पांच बहनें और एक छोटा भाई है। यह 25 मई को सूरत से जैसे ही वापस आया परिजनों की सहमति से ग्राम प्रधान ने उसे गांव में ही बने प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया। अगले दिन युवक को जांच कराने के लिए नेवलापुर सेंटर भेजा गया। जहां से उसके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गांव में बैरिकेडिंग कराने का काम शुरू कर दिया गया। गांव के लोगों को अब घर के अंदर रहने की हिदायत दी गई है। डीएम ने इसे कंटेनमेेंट एरिया घोषित किया है। गांव में अब केवल स्वास्थ्य व सफाई कर्मी ही प्रवेश कर सकेंगे।
इसके अलावा जो दो अन्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीएम की आधिकारिक घोषणा के बाद उनके गांव को भी सील करने का काम शुरू कर दिया गया है। एक 25 साल का युवक सदर तहसील के भिटौरा ब्लाक के ढकौली गांव में संक्रमित मिला है। यह 21 मई को महाराष्ट्र के गोरे गांव से आया था। गांव में ही इसे क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद 26 को जांच कराने नेवलापुर सेंटर गया था। सैंपल की रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। यह वहां सिलाई का काम करता था। दिसंबर माह में यह महाराष्ट्र गया था। पिता पीडब्लूडी में कर्मचारी थे। परिवार में मां व पांच भाई हैं। दूसरा युवक बिंदकी तहसील के मलवां ब्लाक में चक्की गांव का रहने वाला है। यह मुंबई से 21 मई को यहां आया था। इसका सैंपल 26 को जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया था। यह भी गांव के विद्यालय में क्वारंटीन था।
विज्ञापन

=============================
कोरोना मीटर- शुक्रवार
- अब तक कुल किए गए सैंपल- 1683
- अब तक प्राप्त रिपोर्ट- 1450
- आज प्राप्त कुल रिपोर्ट-67
- आज प्राप्त पॉजिटिव रिपोर्ट- 01
कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या- 48
एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या- 30
संक्रमित जंग जीत कर लौटे- 18
प्रवासियों से फैला संक्रमण- मुंबई(सर्वाधिक), दिल्ली, सूरत, जोधपुर, आगरा, पुणे, गाजियाबाद
कुल संक्रमित प्रवासियों की संख्या- 45
================================
फोटो- 8- मोहल्ले के घरों को सैनिटाइज करता कर्मचारी
एक किमी दायरे को किया सील
- मानू का पुरवा मोहल्ले में संक्रमित मिलने से लोगों में दहशत
- खागा चौराहे से पूर्वी बाईपास तक सभी दुकानें बंद कराई गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। कस्बे के मानू का पुरवा मोहल्ले में संक्रमित मिलने के साथ ही लोगों में दहशत है। शुक्रवार को कंटेनमेंट एरिया के एक किमी दायरे को सील कर दिया है। चौक चौराहे से पूर्वी बाईपास तक सभी दुकानें बंद करा दी गईं है। सभी को घरों के अंदर रहने को कहा गया है।
खागा कोतवाल सत्येंद्र सिंह दोपहर बाद चौक चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने चौराहे से पूर्वी बाईपास जीटी रोड की सभी दुकानों को बंद कराया और बताया कि 14 दिनों तक सभी लोग दुकानें बंद रखेंगे और घर के अंदर रहेंगे। पुलिस की सख्ती देख व्यापारियों ने तुरंत अपने प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर दिए। पुलिस की दो टीमों को मानू का पुरवा से सटे सभी इलाकों को बंद कराने की जिम्मेदारी की गई और टीमों ने तुरंत एक किमी दायरे में आने वाले सभी प्रतिष्ठानों को बंद कराया और लोगों को मास्क पहनकर रहने के लिए कहा। बता दें कि मानू का पुरवा में गुरुवार को एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मोहल्ले को सील किया गया है। मानू के पुरवा के जिस युवक को संक्रमण हुआ है वह ईद के दिन घर से बाहर आया था। चर्चा है कि सुबह कोतवाली के पास हेयर सैलून में दाढ़ी बनवाई थी कुछ लोगों से भी मिलकर ईद की बधाई दी थी। मोहल्ले को शुक्रवार की सुबह फिर से सैनिटाइज किया गया। कर्मचारियों को पूरे मोहल्ले में दवा का छिड़काव करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें