औंग। सैकड़ों गांव में मक्खियों के झुंड फैलने के मामले में जांच के बाद मुर्गी फार्म के मालिक व मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मलवां ब्लाक के शिवराजपुर गांव के पास स्थित मुर्गी फार्म के मालिक पर महामारी को बढ़ावा देने व लाकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में प्रधान की ओर से फार्म संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई।
क्षेत्र के 30 गांव के बाशिंदों मक्खियों से फैलने वाली बीमारी के खतरे को लेकर पूर्व मंत्री जनसेवक अमरजीत सिंह, राज्य मंत्री जयकुमार सिंह जैकी प्रशासनिक अमले से इनको रोके जाने की फरियाद की थी ।अमर उजाला ने 25 मई के अंक में 20 गांव में मक्खियों की पहुंच से खतरे के शीर्षक व 26 मई को 28 मई को अन्य शीर्षक से
खबर प्रकाशित की। शिवराजपुर ग्राम प्रधान सूर्यपाल यादव की तहरीर पर गुरुवार शाम वैश्विक महामारी कोविड-19 में बीमारी के खतरे को बढ़ाने सहित लाकडाउन के उल्लंघन की जुनेजा एग्रो फार्म के मालिक, मैनेजर व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।प्रधान के साथ इस मौके पर क्षेत्र के अभयपुर ग्राम
प्रधान के पुत्र संजयसिंह, औंग प्रधान महेश, बनियान खेड़ा प्रधान रवींद्र विश्वकर्मा ,बीकमपुर प्रधान राम सिंह गोधरौली से विवेक तिवारी, रानू से शिवसागर सिंह सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के पीड़ित गांव के लोग थाने पहुंचे। थाना अध्यक्ष नागेंद्र नागर ने बताया तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जा रही है।