फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौटे युवक की जहर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। ससुराल से घर लौटे युवक की बुधवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ससुरालीजनों पर शराब में जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के साहूपुर गांव के प्रभूलाल के बेटे सुनील (25) की शादी पड़ोस के गांव फरीदपुर में हुई थी। उसकी पत्नी मायके में थी। भाई पप्पू लोधी ने बताया कि सुनील बुधवार को ससुराल गया था। साले बलराम के साथ खाया पीया था। किसी बात को लेकर उसका ससुराल में विवाद भी हुआ। साले और उसके बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद घर लौट कर आया। घर में उल्टी शुरू हो गई। उल्टी से जहरीले पदार्थ की दुर्गंध निकल रही थी । पप्पू का आरोपी है कि छोटे भाई सुनील को ससुरालीजनों ने जहर दे दिया है। उसकी घर आते ही हालत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। एसएसआई कमलेश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें