फतेहपुर। हसवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश पासवान बुधवार को संदिग्ध हालात में हुई मौत का रहस्य उलझा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत कैसे हुई इसके बारे में पुलिस पता नहीं लगा पाई। पुलिस मामले में डॉक्टरों की राय लेने के बाद कार्रवाई करेगी। खेलदार मोहल्ला निवासी राकेश पासवान का तालाब किनारे बुधवार सुबह शव मिला था। वह रात को घर के पीछे मच्छरदानी लगाकर चारपाई में सोये थे। उनके शरीर पर पोस्टमार्टम में खरोच के निशान मिले हैं। उनकी मौत कोमा में चले जाने की वजह से होना डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है। कोमा में वह कैसे चले गए यह रहस्य से बना हुआ। थानेदार विनोद कुमार ने बताया डॉक्टरों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी की जाएगी।इसके बाद की जाएगी।