फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे 625 प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दूसरे प्रदेशों से कामगारों के आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को चार श्रमिक स्पेशल ट्रेन आईं। तीन ट्रेनें सूरत से प्रतापगढ़ की थीं, जबकि एक ट्रेन दिल्ली से प्रयागराज जा रही थी। सूरत से प्रतापगढ़ जा रही तीसरी ट्रेन का जिले में स्टॉपेज नहीं था। लिहाजा इस ट्रेन के बगैर स्टॉपेज रुकने पर उतरे आठ प्रवासियों को न तो बस सेवा मुहैया हो सकी और न ही थर्मल स्क्रीनिंग हुई।
विज्ञापन

फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रात 1:00 बजे सूरत से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन आकर रुकी। इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुल 91 पैसेंजर उतरे। जिसमें 83 वयस्क और 8 बच्चे शामिल रहे। सुबह 6:30 बजे सूरत से प्रतापगढ़ जाने वाली दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन इसी प्लेटफॉर्म पर आई। ट्रेन से 436 वयस्क और 67 बच्चे नीचे उतरे। तीसरी ट्रेन के रूप में दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन रही जो कि 8:08 पर आकर रुकी। इस खास ट्रेन से 15 वर्ष और 8 बच्चे उतरे। इस प्रकार से अंतिम खास ट्रेनों से कुल 618 प्रवासी फतेहपुर रेलव स्टेशन पर उतरे।
मंगलवार को सूरत से प्रतापगढ़ जा रही गाड़ी नंबर 9227 का फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं था। इस ट्रेन में नौ प्रवासी इसमें एक बच्चा भी शामिल था। यह सब कूपे से नीचे उतर गए। इनमें छह प्रवासी खागा के थे। एक प्रवासी बहुआ ब्लॉक का था। जबकि एक प्रवासी मजदूर रायबरेली के लालगंज तहसील का था। ऐसे भी रेलवे स्टेशन के कॉमन हाल से निकलकर बाहर बरगद के पेड़ के नीचे आकर बैठ गए। इन्हें कहा गया कि अभी डाक्टरों
विज्ञापन

की टीम आएगी और थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद आप सभी को रोडवेज की बसों से भेजा जाएगा । इस इंतजार में यह सभी प्रवासी पेड़ के नीचे बैठे रहे। डॉक्टर तो नहीं आए आंधी पानी जरूर आ गया। यह सभी अपने अपने गंतव्य की ओर चले गए। खागा के अंकुश साहू ने बताया कि मौसम खराब होने पर उनसे जाने को कहा गया तो वह लोग चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें