फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे को फांसी पर लटके मिले बैंक के मार्केटिंग मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के मार्केटिंग मैनेजर ने कमरे में फांसी लगा ली। सोमवार को उनका बर्थडे था। पुलिस ने परिवार को सूचना दी। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने प्रेम प्रसंग या बैंक से जुड़ी किसी घटना को लेकर आत्मघाती कदम उठाए जाने का अंदेशा जताया है। अफसर के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के खेड़ा शिलाजीत गांव निवासी राहुल (29) पुत्र स्व भान सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा नउवाबाग मुख्य शाखा में कार्यरत थे। वह अविवाहित थे और पटेल नगर के गायत्रीपुरम में किराए पर रहते थे। मकान मालिक बाहर रहते हैं। सोमवार को कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। एक किराएदार ने राहुल का कमरा सुबह नौ बजे खुला देखा। उसने हल्का दरवाजा खोल कर देखा तो पंखे के कुंडे पर गमछे के फंदे से शव लटका था। 112 नंबर पर सूचना दी। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार दुबे पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतारा। हमीरपुर से दादा ध्रुवराम सिंह और भाई ऋषि सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। ऋषि ने बताया भाई का सोमवार को जन्मदिन था। उससे रविवार शाम
मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उसने फांसी क्यों लगाई है, यह नहीं समझ में आ रहा है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी नौकरी लगी थी। छोटी एक बहन है। पिता की मौत के बाद भाई परिवार का सहारा बने थे। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया घरवालों के अलावा एक-दो नंबर पर भी बातचीत हुई है। उनसे संपर्क किया जा रहा है। मामला प्रेम प्रसंग या बैंक से जुड़ा भी हो सकता है। इसके अलावा आत्महत्या का कोई दूसरा पहलू सामने नहीं आ रहा है। एलडीएम ने बताया बैंक में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर राहुल थे। उनकी मौत का सभी को अफसोस है। बैंक संबंधी कोई बात तो समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें