थरियांव (फतेहपुर) जिले में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। युवक 16 मई मुंबई से गांव लौटा था। इक्कीस मई को तबीयत खराब होने पर नेवलापुर क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। युवक हंसवा ब्लाक के थरियांव थानांतर्गत औरई गांव का है। डीएम ने गांव को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
प्रधान प्रतिनिधि उदयपाल गौतम ने बताया कि 35 वर्षीय युवक के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। दो माह पहले मुंबई गया था। वहां सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन लगने पर 16 मई को पैदल व ट्रकों के सहारे जिले में आया। यहां सदर अस्पताल में परीक्षण कराने के बाद गांव जाकर स्कूल में क्वारंटीन हो गया था। इसके बाद 21 मई को तबीयत खराब होने बुखार, खांसी, सांस में दिक्कत के चलते नेवलापुर क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर लिया गया। अब सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि जिलाधिकारी संजीव सिंह ने की है। उन्होंने कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए बैरियर लगवाकर गांव को सील करा दिया है। यहां लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
कोरोना मीटर- सोमवार
अब तक कुल किए गए सैंपल- 1337
अब तक प्राप्त रिपोर्ट- 1122
आज प्राप्त कुल रिपोर्ट- 56
कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या- 39
एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या- 31
संक्रमित जंग जीत कर लौटे- 08
प्रवासियों से फैला संक्रमण- मुंबई(सर्वाधिक), दिल्ली, सूरत, जोधपुर, आगरा, पुणे, गाजियाबाद
कुल संक्रमित प्रवासियों की संख्या- 36