फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग युवती से सहेली के भतीजे ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। एक दिव्यांग युवती के साथ उसकी सहेली के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। तीन माह का गर्भ ठहरने के बाद परिजनों को पता चला। मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के दिव्यांग युवती के साथ उसकी सहेली के चचेरे भाई तेंदुली निवासी सोनू का बेटा छोटू कई महीने तक बहला-फुसला कर दुष्कर्म करता रहा। युवती को जब तीन महीने का गर्भ ठहर गया तो उसे दिक्कत शुरू हो गई। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने उसे सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर अब जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों को बताया कि फरवरी माह से यह वाकया शुरू हुआ था। यह बात किसी को बताने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें