फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित युवकों में एक कबरे दूसरा कोराई गांव का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। मुंबई से लौटे कबरे गांव का एक और युवक संक्रमण की चपेट में आ गया। इसकी पुष्टि शुक्रवार को डीएम ने की। हालांकि अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इस युवक के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना प्रकाशित की थी। गांव को पुलिस ने पहले से सील कर रखा है।
विज्ञापन

धाता ब्लॉक के कबरे गांव का यह युवक करीब 14 मई को अपने दो दोस्त के साथ गांव आया था। तीनों को गांव के स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। जिसमे सबसे पहले एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसका इलाज हो चुका है और अब वह ठीक होकर गांव में आकर रह रहा है। उसके चाचा में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसके दो दोस्तों को भी जांच के लिए ले जाया गया था। इसमें एक युवक को शुक्रवार को संक्रमण की पुष्टि की गई। जबकि उसका दोस्त अभी नेवलापुर में क्वारंटीन है। संक्रमित युवक दिल्ली में एक टार्च फैक्ट्री में काम करता था। वह कानपुर से डीसीएम में अपने दो दोस्तो के साथ गांव लौटा था। युवक के पिता सब्जी का काम करते है। युवक सात भाई व दो बहनें है। परिवार के किसी सदस्य को फिलहाल जांच के दायरे में नहीं लिया गया है।
फतेहपुर। संक्रमित दूसरा युवक सदर तहसील के तेलियानी ब्लाक में स्थित कोराई गांव का है। इस गांव में पहले भी एक शख्स संक्रमित हो चुका है। डीएम संजीव सिंह ने इसकी पुष्टि शुक्रवार को की। हालांकि अमर उजाला में संक्रमित मिलने की सूचना शुक्रवार के अंक में प्रकाशित हो चुकी है। डीएम ने बताया कि यह युवक दिल्ली से 4 मई को आया था। इसका सैंपल 19 मई को जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया था अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें