फतेहपुर। भाकियू की नहर कालोनी में गुरुवार को हुई मासिक बैठक में किसानों ने बिजली, पानी और गेहूं बिक्री की समस्या उठाई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि समस्याओं को हल कराया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि क्रय केंद्रों में गेहूं को मानक विहीन बता कर वापस कर दिया जाता है। जो किसान एक क्विंटल में चार से पांच किलो गेहूं की कटौती देते हैं, उनकी तौल कराई जाती है। नहरें सूखी पड़ी हैं। धान की नर्सरी बोने का समय है। पानी न मिलने की वजह से किसानों की दिक्कत बढ़ गई है। बिजली की अघोषित कटौती की जाती है। जिन किसानों ने मूंग की फसल बोई है। उनको अन्ना मवेशी नष्ट कर रहे हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, प्रीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक उतम, सोनू, संदीप सिंह, शुभम सिंह, नागेंद्र सिंह यादव, धरमपाल सिंह, रामसहाय पटेल, नवल सिंह पटेल, भानुप्रताप सिंह, मुन्नाशेख, कृष्णपाल सिंह, छोटेलाल सोनकर, अंगद सिंह, रज्जन सिंह मौजूद रहे।