खागा। कस्बे के नौबस्ता रोड स्थित युवा व्यापार मंडल के कार्यालय में गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में बैठक हुई। मुख्य रूप से संगठन का विस्तार किया गया। अनूप तिवारी को व्यापार मंडल का नगर उपाध्यक्ष, राहुल गुप्ता को नगर युवा महामंत्री एवं कमला द्विवेदी को महिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा
गया। उन्होंने राहुल गुप्ता से अपेक्षा किया कि सप्ताह भर में अपनी कमेटी बनाकर संगठन को सूचना देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, युवा अध्यक्ष विजय अग्रहरी, महिला अध्यक्ष माया शिवहरे, मंत्री कुसुम साहू, मंत्री मनोज शुक्ल, उपाध्यक्ष धीरज मोदनवाल, युवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ल, मंत्री राजू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।