थरियांव (फतेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे पर नारकोटिक्स विभाग लखनऊ की टीम ने अफीम तस्करों की खेप पकड़ने के अभियान में मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम झारखंड से सरगना को पकड़ कर लाई है। उसकी निशानदेही पर शनिवार को तस्करों के पकड़े ट्रक से 60 किलो और अफीम बरामद की गई। तीन दिन से थाने में खड़े ट्रक से अचानक भारी मात्रा में अफीम मिलने से हड़कंप मच गया।
नारकोटिक्स टीम के सर्विलांस प्रभारी मनीष कुमार, मनोज कुमार प्रभारी इटेंलीजेंस, सुरेन्द्र कुमार, रामेश्वर दास, राकेश कुमार, राकेश कुमार व बीरेंद्र कुमार लखनऊ टीम मंगलवार को झारखंड से थाना थरियांव पहुंची। अफीम तस्कर मनोज कुमार डांगी पुत्र वाशुदेव निवासी गिदौर जिला पतारा थाना झारखंड की निशानदेही पर उसी ट्रक के
चेचिस के पास पटरा बॉक्स में छिपा कर रखी 60 किलो अफीम बरामद की । थाने की पुलिस के यह देखकर होश उड़ गए। बता दे 20 दिन पहले नारकोटिक्स में 60 किलो की खेप का ट्रक पकड़ा था । ट्रक झारखंड से पंजाब जा रहा था। पकड़े गए आरोपी ने माल डांगी का होना कबूला था। जिसके बाद शनिवार को नारकोटिक्स ने एक और ट्रक पकड़ा था। जिससे 3 लोग पकड़े गए ट्रक पकड़ा है। तस्करों से 31 किलो माल बरामद हुआ है। उन लोगों ने ट्रक में 60 किलो और माल होने की बात पुलिस को नहीं बताई थी। पुलिस अचानक डांगी को झारखंड से पकड़ कर लाई। तभी डांगी से पूछताछ में 60 किलो अफीम ट्रक में होने का खुलासा हुआ। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि नारकोटिक टीम ने लिखा पढ़ी की है। आरोपी को जेल लेकर जाएगी।