फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जीआईसी केंद्र की शनिवार को शत प्रतिशत कापियां जांच गई। बीस को सभी कापियां बोर्ड को भेज दी जाएंगी। बोर्ड परीक्षा की इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई को जीआईसी, जीजीआईसी और हाईस्कूल की कापियों का
मूल्यांकन निरंकारी बालिका इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार में शुरू हुआ था। मूल्यांकन के 12वें दिन शनिवार को जीआईसी का कार्य समाप्त हो गया। शनिवार को 15010 कापियां जांची गईं । अब तक कुल 190536 कापियां जांची जा चुकी हैं। मूल्यांकन के लिए 47812 कापियां जांचने के लिए शेष हैं। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शेष कापियां जांचने का काम पूरा कर लिया जाएगा। अगले दिन बीस में उत्तर पुस्तिकाएं प्रयागराज बोर्ड कार्यालय भेज दी जाएंगी।