विजयीपुर। कोराना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी से गालीगलौज करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विजयीपुर विकास खंड के उमरा गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को गांव में लोगों को कोविड-19 के बारे में जानकारी दे रहे थे। मनरेगा निगरानी समिति,
शौचालय प्रगति की रिपोर्ट भी लेनी थी। तभी गांव का सर्वेश गालीगलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। ग्रामीणों के बीच बचाव करते ही जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर लॉकडाउन उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा, धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।