फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ से बदसलूकी में अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मोहनी केसरवानी को धमकाने, साजिश के तहत फंसाने, कूट रचना व अन्य आरोप में अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी का आरोप है कि पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव कार्यालय के कर्मचारियों से साठगांठ बनाए हैं। कई बार शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचा चुके हैं। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से भी की थी। मामले में डीएम के आदेश पर ही अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना यादव, कार्यालय कर्मचारी लक्ष्मीकांत पांडेय टैक्स मोहर्रिर, भूपेंद्र चौकीदार व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया मामले की जांच शुरू कराई गई है। उधर दूसरी ओर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव का कहना है कि अधिशासी अधिकारी की ओर से उन पर जो आरोप लगाए गए हैं वह सब निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें