बिंदकी। तहसील क्षेत्र के नयापुरवा गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी लोग लॉकडाउन को लेकर संजीदा नहीं है। जहां बैरियर लगा है, वहां भी उल्लंघन कर रहे। सैकड़ों लोग बिना मास्क के दिखे। व्यापारी बैरिकेडिंग को तोड़कर मार्केट में प्रवेश करते हैं। व्यापारी ठेले में लादकर कर दुकान के सामान की सप्लाई भी कर रहे हैं। नगर के
मोहल्ला मेन बाजार, फाटक बाजार, किराना गली, नेहरू इंटर कॉलेज रोड पर हर दिन भीड़ रहती है। लोग बैरिकेडिंग के ऊपर से साइकिल निकालते भी देखे गए। एसडीएम प्रहलाद सिंह का कहना है कि दुकानदारों को अपनी दुकानों में गोले बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के साथ-साथ मास्क लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण में जो उल्लंघन करता मिला उस पर कार्रवाई होगी।