फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अंदर जाने से पहले हो जाएंगे कीटाणुरहित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल के मुख्य गेट से गुजरते समय आपको सैनिटाइज करने की व्यवस्था कर दी गई है। यह पहल युवा विकास समिति ने की है। समिति ओर से लगाया गया सैनिटाइजर चैंबर महज बीस सेकंड में पूरे शरीर को सैनिटाइज कर देगा। आप कीटाणुरहित होकर जिला अस्पताल में अंदर जा सकेंगे।
विज्ञापन

युवा विकास समिति के युवाओं ने दस हजार रुपये की लागत में यह सैनिटाइजर चेंबर बनाया है। गुरुवार सुबह सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय से शुभारंभ कराया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि महीनों के अथक प्रयास से यह चैंबर तैयार हुआ है। इसे जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में
इसका दाम तीन गुना अधिक होगा। लोहे के चार बाई चार व आठ बाई आठ के एंगल से इसे इस तरह तैयार किया गया है कि लोग घरों के दरवाजे में भी इसे फिट कर सकते हैं। लॉकडाउन में दुकानें बंद होने से नोजर न मिलने से पिचकारी के नोजर का उपयोग किया गया है। एक बल्ब लगा है जो रात में रोशनी करेगा। बीप (आवाज) होते ही
विज्ञापन

पता चलेगा कि चैंबर मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है। चैंबर को बनाने में योगदान देने वाले समिति के जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, उपाध्यक्ष अमित तिवारी, संगठन प्रमुख संजय दत्त दिवेदी, मुकेश कुमार ने जिला अस्पताल में खुद सैनेटाइज होकर दिखाया।
समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया कि इस चैंबर मे एक तरफ से घुसना है और चैंबर के नीचे ऊंचा स्थान दबते ही ऊपर नोजल से सैनिटाइजर की बौछार होगी। बीस सेकंड रुककर आगे निकल जाना है। सैनिटाइजर चैंबर के बगल में उपयोग होने वाले दवाओं का टैंक है उसी का ऊपर से छिड़काव होता है। पहले ही दिन पचास लोगों ने खुद को सैनिटाइज किया। शुभारंभ के मौके पर सौम्या, अभिनंदन, मुकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, हिमांशी, अजय प्रताप, सीएमएस डॉ. प्रभाकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें