फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड मौरंग लदा ट्रक दो को घायल कर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर कस्बे के कंजरनडेरा के पास मौरंग लदा ट्रक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद खंती में पलट गया। साइकिल सवार पिता-पुत्री दवा लेकर घर लौट रहे थे। घायल पिता-पुत्री को बहुआ पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के पवारनपुर गांव निवासी सीताराम (50) गुरुवार शाम बहुआ कस्बे आए थे। यहां से साइकिल से बेटी किरन (14) का इलाज कराकर से अपने गांव लौट रहे थे। कंजरनडेरा बहुआ के पास फतेहपुर की ओर जा रहे ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। पिता सीताराम दूर जा गिरे। बेटी किरन साइकिल समेत ट्रक में फंस गई। और ट्रक खंती में पलट गया। ट्रक चालक व खलासी मौके से भाग खड़े हुए। घायल पिता-पुत्री को पुलिस ने एंबुलेंस से बहुआ पीएचसी पहुंचाया। वहां हालात नाजुक होने पर सदर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें