फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की रिवाल्वर चुराने वाले तीन शातिर चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से रिडायर्ड फौजी की चोरी गई रिवाल्वर और सोने-चांदी के पांच लाख कीमत के जेवरात बरामद हुए हैं। इनमें दो आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। घटना में एक सराफ भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के हाथ आने वाले किमिदियापुर निवासी श्यामलाल, दूसरा सुरेश पासी उफर्र कनकटा, तीसरा स्वर्णकार शिव कुमार सोनी निवासी शाह थाना गाजीपुर है। एक हफ्ते पहले तहसील के पीछे रहने वाली फौजी के घर में शातिर तरीके से चोरी घटना को अंजाम दिया था। जिसमें फौजी के घर में दरवाजे का ताला भी नहीं टूटा था। चोर घर से लाखों के जेवरात और फौजी का रिवाल्वर चुरा कर भाग निकले थे।कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया आरोपियों ने शहर में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें