फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से ऑटो पलटा, मां-बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। लॉकडाउन में मुंबई में फंसा परिवार ऑटो से अपने शहर जौनपुर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के महिंचा मंदिर हाईवे पर ऑटो में टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो पलटने से मां-बेटी की मौत हो गई। परिवार के तीन अन्य सदस्य चुटहिल हैं। सभी लोग ऑटो से मुंबई से जौनपुर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले में ख्वाजासराय थानाक्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी राजन यादव मुंबई में परिवार सहित रहते हैं। छह माह पूर्व राजन ने ऑटो खरीदा था। लॉकडाउन में माली हालत बिगड़ती देख वह सपरिवार ऑटो से ही मुंबई से जौनपुर के लिए चल पड़े। ऑटो में पत्नी संजू (35), बेटी नंदिनी (10), बेटा नितिन, भाई गुड्डू थे। बहनोई भोले
शंकर व भांजा मनीष बाइक से आगे-आगे चल रहे थे। यह दोनों भी मुंबई में ही रहते हैं। सभी लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसे हुए थे। मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे जैसे ही ऑटो महिंचा मंदिर पुलिस चौकी के पास पहुंचा, पीछे से एक टैंकर ने ऑटो में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से ऑटो पलट कर कई फीट दूर खिंचता चला गया। टैंकर चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन

घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इस हादसे में राजन की पत्नी संजू व बेटी नंदिनी की मौत हो गई। राजन समेत तीनों अन्य चुटहिल हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चुटहिल लोगों को इलाज के लिए भेजा। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राजन ने बताया कि छह महीने पहले खरीदे गए इस ऑटो से उसका पूरा परिवार पल रहा था। परिवार बिखर गया और ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि संजू का मायका जौनपुर जिले के शिवरारा थानांतर्गत नेवादा गांव है। वहां भी सूचना दे दी गई है। टैंकर के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें