फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर इलाके में चोरों ने किसान के घर का जंगला ताला तोड़कर साढे़ तीन लाख के जेवरात और पचास हजार रुपये पार कर दिए। परिवार के लोग खेत गए थे। घर लौटने पर चोरी का पता लगा। घटना से परिवार के होश उड़ गए। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
शहर कोतवाली जयराम नगर मोहल्ले निवासी सूरजपाल किसान है। वह पत्नी चंद्र कली के साथ बिंदकी कोतवाली के सैरपुर गांव कृषि कार्य से गए थे। गांव से सोमवार शाम लौटे। पत्नी चंद्रकली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके और बहू के जेवरात सोने चांदी के और रुपये चोर चुरा ले गए। चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह ने बताया पुलिस चोरों के करीब पहुंच चुकी जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।