अमौली (फतेहपुर)। चांदपुर थाना क्षेत्र के खटिकाना मोहल्ले में पीआरडी जवान को पीटकर राइफल छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले, लाकडाउन उल्लंघन समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जेल भेज कर उनके परिवार के सदस्यों को पुलिस ने होम क्वारंटीन किया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के घर में भूसे के ढेर से राइफल बरामद की।
घायल पीआरडी जवान को अमौली सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जवान के नाजुक अंग में भी चोट आई है। खटिकाना मोहल्ला निवासी रवि उर्फ व्हिस्की परिवार समेत गैर प्रांत बाहर से आया था। थाने में तैनात पीआरडी जवान खलील सोमवार रात बाहर से आए परिवार के घर पहुंचा था। उसने परिवार को चौकी व ग्राम निगरानी समिति में ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर मंगलवार को पहुंचा देने की बात
कही। इसी बात पर विवाद होने लगा। परिवार के लोग पीआरडी को घर के अंदर घसीट ले गए। उसकी बंधक बनाकर पिटाई की। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा था। पुलिस करीब 20 मिनट बाद गेट खुलवा सकी थी। उसके बाद किसी तरह जवान को बचाया था। पुलिस से भी परिवार की काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने पीआरडी
जवान की गायब राइफल भूसे से बरामद की। हालांकि पुलिस राइफल सिपाही की पट्टा टूटकर गिरने और इस दौरान महिलाओं के गायब करना मान रही है। राइफल जवान थाने से लेकर निकला था। मामले में पीआरडी जवान की ओर से रवि और उसके भाई सुशील के खिलाफ जानलेवा हमले लॉक डाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई
है। पीआरडी जवान के नाजुक अंग में भी चोट आई है। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। उनके परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। परिवार को घर से बाहर निकलने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। परिवार पर निगरानी के लिए ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों को लगाया गया है।