फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पड़ोसी जनपद बांदा में कोरोना संक्रमण के रोगियों की संख्या बढ़ने से यहां जिला प्रशासन ने बांदा से सटी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। मंगलवार को सीओ खागा और सीओ जाफरगंज ने निरीक्षण कर अपने क्षेत्रों में बैरिकेडिंग पर फोर्स बढ़ाई। आवागमन करने वाले व्यक्तियों के नाम, पते और आधार नंबर का पूरा ब्योरा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ जाफरगंज अभिषेक तिवारी ने बताया कि ललौली और दतौली क्षेत्र में पुलिस लाइन से दस सिपाहियों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। साथ ही लोगों के अनावश्यक आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल वहीं आ-जा सकेंगे जिनके पास अनुुमति होगी। इसी क्रम में खागा सीओ अंशुमन मिश्र ने बताया कि उनके क्षेत्र में किशनपुर थानाक्षेत्र की यमुना नदी के पुल से लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है। साथ ही पीपे का पुल हटा दिया गया है और बैरिकेडिंग लगा दी गई है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम और एसपी ने भी बांदा की सीमा से सटे क्षेत्रों के लोगों के बांदा जाने और बांदा के लोगों का जिले की सीमा में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें