फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस टैंकर व रोडवेज बस में भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुदवन चौराहे के पास मंगलवार दोपहर गैस टैंकर और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। टैंकर चालक की मौके पर मौत हो गई। रोडवेज बस चालक व उसके साथ मौजूद होमगार्ड घायल हैं। गनीमत रही कि बस में यात्री नहीं थे। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर के बसारतपुर गांव निवासी सुरेंद्र (32) पुत्र शिवअचल गैस टैंकर का चालक था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह टैंकर लेकर कानपुर से प्रयागराज जा रहा था। खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन हाईवे चौराहे के पास प्रयागराज की ओर से आगरा ईदगाह डिपो की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। हादसे से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने टैंकर में फंसे चालक सुरेंद्र को मृत अवस्था में बाहर निकाला। बस के चालक मोहम्मद हामिद (50) पुत्र अजीज खां (निवासी कगरौल आगरा) व होमगार्ड सुरेंद्र कुमार (45) निवासी मथुरा को मशक्कत कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। रोडवेज बस प्रयागराज में मजदूरों को छोड़कर आगरा लौट रही थी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
11- फाइल फोटो सुरेंद्र कुमार
12- हाईवे पर भिड़ंत के बाद टैंकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें