औंग। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर मलवां ब्लाक के शिवराजपुर ग्राम प्रधान सुरिजपाल यादव ने गांव समेत सगुनापुर, कृष्णापुर के साठ जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री बांटी। कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर सामाजिक दूरी की पालक करते हुए वितरण किया गया।
ग्राम प्रधान सुरिजपाल यादव ने एक-एक मीटर की दूरी पर बने गोलों में सामग्री लेने वालों को खड़ा किया गया। सहयोगियों ने मास्क लगाकर खाद्य सामग्री बांटी। सामान में पांच किलो आटा, एक किलो दाल, तीन किलो चावल, एक किलो नमक, एक बोतल तेल, माचिस, साबुन, साबुन थैले में दिया। इस मौके पर ब्रह्मादेवी कश्यप, रामलली, जमुना देवी, पप्पू, निंजा, महराना, राजन, रुचि, चुन्नीलाल, वीरेंद्र, मणिलाल, गोमती, राजरानी मौजूद रहीं। राहत पाने वाले परिवारों ने अमर उजाला फाउंडेशन और ग्राम प्रधान के संयुक्त प्रयास की प्रशंसा की।