फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर इलाके में रविवार शाम दरोगा की फालोवर के बेटे ने पिटाई कर दी। पुलिस के वाहन के बजाए वह अपनी बाइक से पुलिस चौकी पहुंचा। यहां एक नेता के कई समर्थकों की भीड़ पहुंच गई। हालांकि बाद में सुलह समझौता हो गया।
शादीपुर चौराहे पर दरोगा लाकडाउन का पालन कराने पहुंचे थे। तभी एक फालोवर का बेटा कुछ लोगों के साथ खड़ा था। दरोगा ने लाकडाउन के चलते मौके से हटने से नसीहत दी। इसी बात पर नोकझोंक होने लगी। विवाद के दौरान दरोगा से लिपटा झपटी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दरोगा पर युवक ने हाथ छोड़ दिया। मारपीट की सूचना पर कोतवाली का फोर्स पहुंचा। पुलिस ने आरोपी से साथ चलने के लिए बोला। आरोपी ने बाइक से आने को कहा। जिसके बाद चौकी में आरोपी के पक्ष से भीड़ पहुंच गई। बाद में दरोगा ही बैकफुट पर आ गए। मामले में समझौता हो गया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।