फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से मां-बेटी पर हमला, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव(फतेहपुर )। मामूली विवाद में पड़ोसी परिवार ने शनिवार को मां-बेटी पर लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुईं। घायल किशोरी को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थरियांव थाने के मलांव गांव निवासी रामकुमार खेत पर थे। पत्नी कमला देवी और बेटी रीत ू(16) घर में थीं। छत पर रीतू घरेलू काम कर रही थी। तभी पानी पड़ोसी रामसागर के भूसे में चला गया। आरोप है कि रामसागर गाली गलौच करने लगा। किशोरी से विरामसागर ने परिवार के साथ पड़ोसी के घर में हमला कर दिया। कमला और उसकी बेटी रीतू लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी के हमले में घायल हुई। घटना देखकर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। वह बीच
बचाव की कोशिश करने लगे। आरोपी पक्ष के लोग नहीं माने, तभी 112 नंबर में सूचना दी गई। पुलिस ने गंभीर घायल मां, बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने रीतू को कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने रामसागर और उसकी पत्नी राजरानी, बेटे रोहित, बहू सुमन, बेटे ध्यान बहू शारदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें