फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त को लेकर बैंक में हंगामा मैनेजर ग्राहक के बीच नोकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा (फतेहपुर)। लाकडाउन में बैंक में किस्त जमा करने को लेकर ग्राहक और बैंक कर्मी में नोकझोंक हो गई। सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के शाहीपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने छिवलहा कस्बा स्थित इंडियन बैंक इलाहाबाद (विलय के बाद) से पचास हजार का मुद्रा लोन लिया था। राजेंद्र ने बताया कि तीन दिन से लगातार बैंक से फोन आ रहा था। फील्ड ऑफीसर व मैनेजर घर पहुंचे थे। वह घर में मौजूद नहीं था। लाकडाउन में शासन स्तर से किस्त जमा न करने को राहत भी है। काम धंधा बंद होने के कारण आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। यही बात कहने बैंक पहुंचा था।
बैंक मैनेजर से बात करने की कोशिश की। तभी मैनेजर भड़क उठे। आरोप है कि मैनेजर गालीगलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो गए। पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उधर, बैंक मैनेजर महेंद्र कुमार ने बताया कि कई माह की राजेंद्र ने किस्त नहीं जमा की है। उसका खाता एनपीए में चला गया है। तभी बैंक कर्मी वसूली को गए थे। यह बात उसे खराब लगी और वह बैंक में आकर बदसलूकी करने लगा। बीच बचाव कर उसे बैंक के बाहर जाने के लिए कहा गया। किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं किया गया है। उनकी बैंक मर्ज हो चुकी है। उच्चाधिकारी भी बकाया वसूली को दबाव बना रहे हैं। चौकी इंचार्ज विवेक सिंह ने बताया कि वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें