फतेहपुर। लॉकडाउन में मुंबई से लौटने के बाद घरों में छिपे तीन लोगों को मंगलवार को पकड़ा गया है। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां प्राथमिक जांच के बाद इन्हें क्वारंटीन सेंटर नेवलापुर में भेजा गया।
हुसैनगंज थानाक्षेत्र के महोई गांव निवासी गुफरान, नाजिर व हारून मुंबई में सिलाई का काम करते हैं। वह पांच अप्रैल को मुंबई से निकले थे। किसी तरह से 23 अप्रैल को गांव पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर घर में थे। पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। धीरे-धीरे तीनों के घरों में होने का पता कई लोगों को हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एसपी श्रीवास्तव गांव पहुंचे। उन लोगों को घर से निकाला गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित कर तीनों को क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया गया है।